Sunday 01 2024

कल्कि 2898 एडी

भगवान विष्णु के कलयुगी अवतार कल्कि पर बनी काल्पनिक फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज की तारीख से 5 दिन के अंदर 500 करोड रुपए कमाने वाली फिल्म बन गई है। हिंदी पट्टी में फिल्म के काम प्रचार प्रसार के कारण अभी यहां पर उसका धमाल कमजोर है लेकिन जैसे-जैसे लोगों को पता चल रहा है हिंदी पट्टी में भी इसकी कमाई बढ़ने की संभावना है जो आगे चलकर बड़े बजट की फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ देने वाली है। उत्तरी अमेरिका में 10 भारतीय फिल्मों की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है तो वही तेलुगु भाषा की सबसे अधिक कमाई करने वाली पांच फिल्मों में से एक है। उम्मीद की जा रही है कि अभिनेता प्रभास अभिनीत यह फिल्म शीघ्र ही हजार करोड रुपए कमाने का कारनामा कर दिखाएंगी। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म"औरों में कहां दम था" और "किल" फिल्मों को कड़ी टक्कर देने वाली फिल्म साबित होगी।

फिल्म कल्कि 2898 एडी 2024 की भारतीय  विज्ञान-कथा एक्शन  फिल्म है, जिसे नाग अश्विन द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। इसके निर्माता सी. अश्विनी दत्त ने वैजयंती मूवीज़ के इसलिए इसे तैयार किया है। इसे मुख्य रूप से तेलुगु में शूट किया गया था और कुछ दृश्यों को हिंदी में पुनः शूट किया गया। हिंदू धर्मग्रंथों से प्रेरित, यह फिल्म महाप्रलय के बाद बनी एक दुनिया की कहानी कहती है। फिल्म में अभिनेता प्रभास मुख्य भूमिका में हैं और अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और ब्रह्मानंदम प्रमुख भूमिका में  हैं।


कल्कि 2898 एडी को बनाने में  ₹600 करोड़ से अधिक की लागत आई है। इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इसने अब तक 600 करोड़ तक की कमाई किया है।फिल्म का संगीत संयोजन संतोष नारायणन ने किया है।  छायांकन जोर्डजे स्टोजिलजकोविक द्वारा किया गया है । इसके निर्माण की आधिकारिक  घोषणा फरवरी 2020 में  की गई, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण इस पर काम एक वर्ष बाद शुरू हो सका।  जुलाई 2021 में हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एक भविष्यवादी सेट पर फिल्मांकन शुरू हुआ और अगले तीन वर्षों में कई चरणों में जारी रहा। अंततः मार्च 2024 में फिल्म की शूटिंग पूरी हो सकी । 

 कल्कि भारतीय सिनेमा में सबसे महंगी फिल्मों  में एक है।


कल्कि 2898 एडी को पहले 9 मई 2024 को रिलीज़ करने के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन कुछ कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया। अब यह 27 जून 2024 को आईमैक्स, 3डी और अन्य फिल्म प्रारूपों में भारत सहित पूरी दुनिया में एक साथ रिलीज हो चुकी है।     पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धरती पर जब-जब पाप बढ़ता है तब तब कोई अवतारी पुरुष आता है और पाप का शमन करता है। काशी को दुनिया की प्राचीनतम जीवित नगरी माना जाता है यह फिल्म काशी की पृष्ठभूमि में बनाई गई है।ये फिल्म इसी मान्यता पर आधारित है जो कल्कि अवतार के सिनेमैटोग्राफी फॉर्मेट का पहला भाग है । यह फिल्म कुल 181 मिनट  यानि 3 घंटे अवधि की एक लंबी फिल्म है। आम मुंबईया फिल्मों से हटकर सीधे-सीधे हॉलीवुड की टेक्नोलॉजी से टक्कर लेने वाली ये फिल्म मध्यांतर तक  कुछ अधिक आकर्षक नहीं है लेकिन उसके पश्चात फिल्म में कसाव आया है और इसके कारण यह दर्शकों को बांधे रखने में सक्षम साबित हुई है।समीक्षकों द्वारा इसकी सकारात्मक समीक्षा की गई है जिससे यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म कुल मिलाकर देखने योग्य फिल्म है।

[

No comments:

Post a Comment

उसकी बात करता हूं

 मैं उसकी बात करता हूं  -------------------------------- वो एक पल जो तमाम उम्र के बाद शेष है  मैं उसी पल की बात करता हूं, मैं तुम्हारी हमारी...