Sunday 08 2024

सुष्मिता सेन

 ब्यूटी क्वीन और वर्ष 1994 की फेमिना मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स का खिताब 

जीतने वाली सुष्मिता सेन हिंदी सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं साथ ही वो तमिल और बंगाली फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी है।

फेयरफ्लिक्स एंटरटेनमेंट की फिल्मी बातें आज सुष्मिता सेन के आसपास ही रहने वाली है। तो स्वीकार कीजिए सीमाशाही का नमस्कार। 

दोस्तों,


सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर, 1975 को हैदराबाद , आंध्रप्रदेश के एक बंगाली वैद्या परिवार में हुआ था। उनके पिता शूबेर सेन भारतीय वायु सेवा में विंग कमांडर रहे और उनकी माता शुभ्रा सेन दुबई में ज्वेलरी डिजाइनर कंपनी की मालकिन हैं। उनकी एक बहन है नीलम और भाई का नाम है राजीव।

सुष्मिता हिन्दी फ़िल्मों की एक होनहार अभिनेत्री हैं। इन्होंने 1994 में मिस इंडिया और ब्रह्माण्ड सुन्दरी का खिताब जीता था। मिस इंडिया स्पर्धा में इन्होंने ऐश्वर्या राय को हराया था।

उन्होंने नई दिल्ली में वायुसेना गोल्डन जयंती संस्थान और सिकंदराबाद में सेंट एन हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

    सुष्मिता सेन ने वर्ष 1996 में रिलीज फिल्म 'दस्तक' से कदम रखा था | लेकिन इन्हें पहचान 'बीवी नं 1' से मिली | इस फिल्म के लिए सुष्मिता सेन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह और पहचान बनाई।

  इसके बाद उन्होंने तमिल सिनेमा में वर्ष 1997 में कदम रखा। दो वर्ष बाद सुष्मिता सलमान खान के अपोजिट फिल्म "बीवी नम्बर 1" में नजर आयीं, इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया।

वर्ष 2000 में वह फिल्म "आंखें" में अर्जुन रामपाल के अपोजिट नजर आयीं, फिल्म में अमिताभ बच्चन, आदित्य पंचोली, परेश रावल आदि भी दिखाई दिए, इसके बाद सुष्मिता शाहरुख़ खान के अपोजिट फिल्म "मै हूं ना" में एक टीचर की भूमिका में नजर आयीं। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई। इसके बाद सुष्मिता ने कई अन्य फिल्मों में काम किया जो बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में कामयाब रही।

सक्सेसफुल करियर एन्जॉय करने के बाद सुष्मिता ने 10 साल का फिल्मी दुनिया से ब्रेक लिया | साल 2010 में सुष्मिता सेन को आखिरी बार फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में फरदीन खान के संग देखा गया था। इसमें शाहरुख खान ने स्पेशल अपीयरेंस दिया था। उनकी कुछ 

प्रसिद्ध फ़िल्में हैं 

सिर्फ तुम,दस्तक, बीवी नंबर 1, नायक, बस इतना सा ख्वाब है, आंखें, तुमको ना भूल पायेंगे, मैं हूं ना, पैसा वसूल, चिंगारी, मैंने प्यार क्यों किया?, बेवफा, नो प्रोबल्म आदि। 

 साल 2020 में सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज 'आर्या' से वापसी की थी। साल 2021 में इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया ।सुष्मिता सेन एक एंटरप्रेन्योर भी हैं | सुष्मिता सेन दुबई में एक ज्वैलरी रीटेल स्टोर चलाती हैं। इसका नाम उन्होंने अपनी गोद ली हुई बेटी रेनी के नाम पर रेनी ज्वैलरी रखा है | इसके अलावा उनकी एक प्रोडक्शन कंपनी तंत्रा एंटरटेनमेंट और सेंसाजियोनी नाम की कंपनी की भी मालकिन हैं। जो होटल और स्पा सेंटर खोलने के प्लान पर काम कर रही है ।

सेन मात्र 19 वर्ष की आयु में वर्ष 1994 में मिस यूनिवर्स बननेवाली पहली भारतीय महिला हैं। इस प्रतियोगिता के दौरान सुष्मिता ने कोई महंगा गाउन नहीं बल्कि अपनी मां के द्वारा बनाया गाउन पहना था, इतना ही नहीं, उन्होंने जो ग्लव्ज़ पहने थे, उसे मोज़े से बनाया गया था। 

मिस युनिवर्स के खिताब के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन और सुष्मिता सेन दोनों ही भागीदार थे, लेकिन एक सवाल ने दोनों की किस्मत बदल दी। दोनों के बीच यहां कड़ा मुकाबला था, लेकिन इंटरव्यू राउंड में सुष्मिता ने ऐश से बाजी मार ली थी. दोनों से पूछा गया कि यदि आप किसी ऐतिहासिक घटना को बदल सकतीं, तो वो क्या होती? इस पर ऐश्वर्या का जवाब था, ‘अपने जन्म का समय, जबकि सुष्मिता ने कहा था, ‘इंदिरा गांधी की मृत्यु’। और इसी जवाब के साथ सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया।

 सुष्मिता खाली वक्त में कविता लिखना पसंद करती हैं। 

उन्होंने पहली बार ऑनस्क्रीन साड़ी फराह खान निर्देशित फिल्म "मै हूं ना" में पहनी थी।  

सुष्मिता अभी तक अविवाहित हैं। एक्ट्रेस साल 2018 से 2021 तक रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में थीं। आई पीएल के फाउंडर और पहले चेयरमैन रह चुके ललित कुमार मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए बताया कि वो और सुष्मिता सेन एक दूसरे को डेट कर रहें हैं और शीघ्र ही शादी करने वाले हैं।

 उनके दोस्तों की लिस्ट में विक्रम भट्ट, संजय नारंग, सबीर भाटिया, रनदीप हुड्डा, इम्तियाज़ खत्री, मानव मेनन, बंटी सचदेवा, मुद्दसर अज़ीज़, वसीम अकरम, रितिक भसीन जैसे नाम शामिल हैं।  

  सुष्मिता ने विवाह करने की बजाय दो बच्चियों को गोद लिया है और वह एक सिंगल प्राउड मदर हैं।

उनकी बेटियां उनके दिल के काफी करीब हैं और वह उनका एक माँ के जैसे ही ख्याल रखती हैं। 

यह था फेयरफ्लिक्स इंटरटेनमेंट का आज का फिल्मी बातें।

 दोस्तों ,

आपको यह कार्यक्रम कैसा लगा अपने कमेंट में हमें बताइएगा और हमारे इस चैनल को लाइक और सब्सक्राइब भी कीजिएगा ताकि हमें प्रमोशन मिलता रहे। अब चलने का समय है, विदा लेते हैं । आप सभी को सीमा शाही का प्यार भरा नमस्कार।

No comments:

Post a Comment

उसकी बात करता हूं

 मैं उसकी बात करता हूं  -------------------------------- वो एक पल जो तमाम उम्र के बाद शेष है  मैं उसी पल की बात करता हूं, मैं तुम्हारी हमारी...